Bihar की श्रुति झा ‘मिस टीन दिवा इंडिया 2026’ के टॉप-30 फाइनलिस्ट में शामिल, अब जयपुर में होगा मुकाबला
Bihar: पटना की रहने वाली श्रुति झा ने देश की बड़ी प्रतियोगिता ‘मिस टीन दिवा इंडिया 2026’ में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने हजारों प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देते हुए टॉप-30 फाइनलिस्ट में जगह बनाई है। अपनी
Bihar: पटना की रहने वाली श्रुति झा ने देश की बड़ी प्रतियोगिता ‘मिस टीन दिवा इंडिया 2026’ में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने हजारों प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देते हुए टॉप-30 फाइनलिस्ट में जगह बनाई है। अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है और अब वह राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करेंगी।
प्रतियोगिता के अगले चरण की तैयारी शुरू हो चुकी है। यह मुकाबला 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 19 जुलाई को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा, जहाँ विजेता का फैसला किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, मिस टीन दिवा प्रतियोगिता भारत की सबसे बड़ी टीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट में से एक है। इसमें 13 से 19 साल की भारतीय लड़कियां हिस्सा ले सकती हैं। इस प्रतियोगिता के विजेता को आगे चलकर दुनिया की टॉप 6 इंटरनेशनल टीन ब्यूटी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है।