Bihar में स्कूली बच्चों से भरी वैन सूखी नहर में गिरी, 3 की हालत गंभीर

Bihar: बिहार में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जहां स्कूली बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे सूखी नहर में जा गिरी। इस हादसे में वैन में सवार 20 बच्चे थे और इनमें से 3 बच्चों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही

Bihar: बिहार में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जहां स्कूली बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे सूखी नहर में जा गिरी। इस हादसे में वैन में सवार 20 बच्चे थे और इनमें से 3 बच्चों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना औरंगाबाद इलाके की है जहां बच्चों को ले जा रही गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नहर में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग बच्चों को बाहर निकालने के लिए मदद के लिए दौड़े। गंभीर रूप से घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।