Bihar के Samastipur में छात्रा की दिनदहाड़े हत्या, शादी से इनकार करने पर मिली थी गोली मारने की धमकी

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने एक 15 साल की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की है, जहां छात्रा स्कूल जा रही थी। वारदात इतनी खौफनाक थी कि अपराधि

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने एक 15 साल की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की है, जहां छात्रा स्कूल जा रही थी। वारदात इतनी खौफनाक थी कि अपराधियों ने छात्रा पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान कैजिया गांव के वार्ड 14 निवासी उमेश ठाकुर की बेटी सोनम कुमारी के रूप में हुई है। सोनम कस्तूरबा विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले उसे धमकी दी गई थी कि अगर उसने शादी नहीं की तो उसे गोली मार दी जाएगी। सोमवार सुबह जब वह मलंग स्थान के पास पहुंची, तभी हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे और एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL और DIO की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने कहा है कि मामले के जल्द खुलासे के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जा रहा है।

एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के मुताबिक, परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग और सुनियोजित साजिश के नजरिए से देख रही है। इस हत्याकांड के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा और तनाव है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।