Bihar के Samastipur में 5 साल की बच्ची को जहर देकर मारा, नदी किनारे दफनाया शव
Bihar/Samastipur: हसनपुर के खराज गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक पांच साल की मासूम बच्ची रितिका कुमारी की जहर देकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची के
Bihar/Samastipur: हसनपुर के खराज गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक पांच साल की मासूम बच्ची रितिका कुमारी की जहर देकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची के शव को करेह नदी के किनारे जमीन में दफना दिया था।
मृतक बच्ची की मां पूजा देवी ने हसनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूजा देवी का आरोप है कि उनके ससुराल वालों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उनकी बेटी को जहर दिया। उन्होंने अपनी जेठानी गीता देवी और परिवार के अन्य सदस्यों पर इस वारदात का सीधा आरोप लगाया है।
मामले की जानकारी देते हुए पूजा देवी ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को उनके पति राहुल दास, देवर विकास कुमार, सास रीता देवी, ससुर महेश दास और दो ननदों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके फुलहारा चली गईं। पूजा देवी ने कई बार अपनी बेटियों को वापस मांगने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वालों ने उनकी एक नहीं सुनी।
घटनाक्रम के मुताबिक, 19 जून की शाम को ससुराल से फोन आया कि रितिका की तबीयत बहुत खराब है क्योंकि उसे किसी ने जहर खिला दिया है। जब पूजा देवी 20 जून की सुबह ससुराल पहुंचीं, तो उन्होंने रितिका का शव आंगन में देखा। इसके बाद ससुराल वालों ने उनके साथ फिर से मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया।
पुलिस को सूचना मिलने के बाद कार्रवाई शुरू हुई, हालांकि शुरुआत में सिघिया और हसनपुर थाना की पुलिस के बीच इलाके के सीमा निर्धारण को लेकर काफी विवाद हुआ। बाद में मां की शिकायत पर जमीन खोदकर बच्ची का शव निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हसनपुर पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।