Bihar के समस्तीपुर में पुल निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से 6 मजदूर घायल

Bihar/Samastipur: समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड स्थित मटिऔर गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ बख्तियारपुर–ताजपुर पुल परियोजना का काम चल रहा था, जहाँ अचानक स्लैब गिरने से छह मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी

Bihar/Samastipur: समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड स्थित मटिऔर गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ बख्तियारपुर–ताजपुर पुल परियोजना का काम चल रहा था, जहाँ अचानक स्लैब गिरने से छह मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल श्रमिकों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा P-38 पिलर पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ। वहां काम के लिए CFT मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके एक हिस्से में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस खराबी की वजह से मशीन के नीचे लगी ट्रे एक तरफ झुक गई और स्लैब गिर गया। इस हादसे की चपेट में वहां मौजूद छह श्रमिक आ गए और उन्हें चोटें आईं।

सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। हालांकि, इस मामले में जिला प्रशासन ने केवल चार मजदूरों के जख्मी होने की जानकारी दी है। फिलहाल घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।