Bihar में सकरी और रैयाम चीनी मिलों के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च, अब घर बैठे सदस्य बनेंगे गन्ना किसान
Bihar: राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए सरकार ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है। मधुबनी के सकरी और दरभंगा के रैयाम में बनने वाली सहकारी चीनी मिलों के लिए ऑनलाइन सदस्यता पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है। अब किसानों को सदस्यता
Bihar: राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए सरकार ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है। मधुबनी के सकरी और दरभंगा के रैयाम में बनने वाली सहकारी चीनी मिलों के लिए ऑनलाइन सदस्यता पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है। अब किसानों को सदस्यता लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और वे अपने घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे।
बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस विशेष ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की। इसका मुख्य उद्देश्य प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समितियों की सदस्यता प्रक्रिया को आसान बनाना है। इस कदम से गन्ना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके विकास में मदद मिलेगी।
सकरी और रैयाम में प्रस्तावित इन सहकारी चीनी मिलों के जरिए स्थानीय किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी होगी और बिचौलियों की भूमिका कम होगी। सरकार का लक्ष्य है कि तकनीक के इस्तेमाल से किसानों को सीधे तौर पर समितियों से जोड़ा जाए ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और मिल की सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके।