Bihar के सहरसा में मटन की जगह चिकन परोसने पर बवाल, शादी के मंडप में मारपीट, 6 लोग घायल
Bihar/Saharsa: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर इलाके में एक शादी की खुशियां उस वक्त हंगामे में बदल गईं जब खाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि शादी का मंडप अखाड़ा बन गया और इस
Bihar/Saharsa: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर इलाके में एक शादी की खुशियां उस वक्त हंगामे में बदल गईं जब खाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि शादी का मंडप अखाड़ा बन गया और इस हिंसक झड़प में कम से कम 6 लोग घायल हो गए।
यह पूरी घटना राजनपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि निकाह की सभी रस्में शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गई थीं, लेकिन असली विवाद भोज के दौरान शुरू हुआ। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उन्हें खस्सी (मटन) खिलाने का वादा किया गया था, लेकिन जब प्लेट में खाना परोसा गया तो उसमें मुर्गा (चिकन) निकला। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते लाठी-डंडों वाली लड़ाई में बदल गई।
इस मारपीट में मो. आसिक, मो. अब्बास, मो. हसन और मो. इरफान समेत 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।