Bihar के सहरसा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का किया तबादला
सहरसा: जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिए गए इस फैसले के तहत 13 जुलाई, 2026 को सौ से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। यह का
सहरसा: जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिए गए इस फैसले के तहत 13 जुलाई, 2026 को सौ से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। यह कार्रवाई उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई है जो पिछले दो सालों से एक ही शाखा या जगह पर तैनात थे।
एसपी ने साफ किया है कि यह निर्णय कार्यहित को ध्यान में रखकर लिया गया है ताकि पुलिस विभाग के कामकाज में तेजी आए। इस फेरबदल में विधि शाखा प्रभारी से लेकर पुलिस केंद्रों के महत्वपूर्ण पदों तक बदलाव किए गए हैं। कई पुलिसकर्मियों को नए थानों और शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
| नाम | नया पद/तैनाती |
|---|---|
| पुनि सुदामा कुमार सिंह | विधि शाखा प्रभारी |
| चंदन कुमार | परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र |
| दुखन पासवान | उपस्कर प्रभारी पुलिस केंद्र |
| प्रदीप कुमार राम | रक्षित अवर निरीक्षक प्रथम पुलिस केंद्र |
| व्यास यादव | परिवहन परिचारी |
| नीरज कुमार | प्रभारी कोत शाखा (अतिरिक्त प्रभार अवकाश शाखा) |
| अंजना प्रकाश | प्रभारी आरएसएम शाखा (अतिरिक्त प्रभार पेंशन शाखा एवं रक्षित अवर निरीक्षक द्वितीय पुलिस केंद्र) |
| पुनि कृष्णा प्रसाद सिंह | साइबर थाना |
| पुअनि शोएब अख्तर | अपर थानाध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर |
| पुअनि संजीव कुमार और पुअनि प्रमोद कुमार | सोनवर्षा राज थाना |
| ऋषिकेश उपाध्याय | कअनि सोनवर्षा कचहरी थाना |
| अमित कुमार | कअनि सौरबाजार थाना |
| पूसि सनोज वर्मा | कअनि चिडैया थाना |
| चंद्रकांत पासवान | बसनही थाना |
| पूसि चिरंजीवी प्रसाद तिवारी | कअनि सलखुआ थाना |
| कृष्ण मोहन झा | कअनि बसनही थाना |
| परिपुअनि सन्नी कुमार और टिंकल शर्मा | सौरबाजार थाना |
| दिव्या कुमारी और प्रिया सिंह | बसनही थाना |
| मुकेश यादव | बिहरा थाना |
| धीरेंद्र कुमार | सलखुआ थाना |
| परिपुअनि अनुज कुमार | पतरघट थाना |
| शिल्पी कुमारी और परशुराम सिंह | पस्तपार थाना |
| राजकमल और अवनीश कुमार | सोनवर्षा राज थाना |
| राकेश कुमार सिंह | कअनि बैजनाथपुर थाना |
| हलधर प्रसाद यादव | बलवाहाट थाना कअनि |
| कौशलेंद्र कुमार सिंह | कअनि सोनवर्षा राज थाना |
| सुधीर कुमार | कअनि पतरघट थाना |
| राहुल रौशन | डरहार थाना |