Bihar के सहरसा में महिलाओं के लिए ‘पिंक बस’ सेवा शुरू, GPS और CCTV से लैस रहेंगी बसें, देखें रूट और किराया

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में महिलाओं और छात्राओं की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘पिंक बस’ सेवा की शुरुआत की है। इन बसों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और खास बात यह है कि इनमें स्ट

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में महिलाओं और छात्राओं की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘पिंक बस’ सेवा की शुरुआत की है। इन बसों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और खास बात यह है कि इनमें स्टाफ के तौर पर महिला कंडक्टरों को ही तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना के तहत बसों का उद्घाटन किया है ताकि महिलाएं बिना किसी डर और झिझक के सफर कर सकें।

इन बसों को पूरी तरह से महिलाओं और छात्राओं के लिए आरक्षित रखा गया है। पुरुष यात्रियों को जानकारी देने के लिए बस पर ‘केवल महिलाओं के लिए’ का बड़ा बोर्ड लगाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से बसों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम, CCTV कैमरे और पैनिक बटन दिए गए हैं। साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए सीटों के पास मोबाइल चार्जिंग पॉइंट भी उपलब्ध हैं। आने वाले समय में कुछ बसों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और मेडिकल किट लगाने की योजना भी है। ये सभी बसें CNG से चलती हैं।

सहरसा में फिलहाल इन बसों का परिचालन शुरू हो गया है, जिसमें यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। यात्रियों को बस स्टॉप का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, वे कहीं भी हाथ दिखाकर बस रुकवा सकते हैं।

विवरण जानकारी
किराया दूरी के आधार पर ₹6 से ₹25 तक
छात्राओं के लिए मासिक पास ₹450
कामकाजी महिलाओं के लिए पास ₹550
पास प्राप्त करने का तरीका ‘चलो’ ऐप (ऑनलाइन) या बस डिपो (ऑफलाइन)
बस की क्षमता 24 सीटें

रूट और टाइमिंग की बात करें तो एक बस सहरसा से सुबह 8:30 बजे रहुआ, बाड़ा और नवहट्टा होते हुए मुरादपुर तक जाती है और शाम 4:00 बजे वापस लौटती है। इसके अलावा बिरौल रोड की बस सुबह 7:40 बजे और मुरादपुर रोड की बस सुबह 8:00 बजे सहरसा से रवाना होती है। बिरौल रूट पर पूजा प्रवीन और मुरादपुर रूट पर आरती देवी महिला कंडक्टर के रूप में तैनात हैं।

बिहार सरकार की योजना दो चरणों में कुल 100 पिंक बसें चलाने की है, जिसमें 225 महिला ड्राइवरों को शामिल किया जाएगा। महिला चालकों को प्रशिक्षित करने के लिए औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइवर ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) में ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू किया गया है।