Bihar में सड़क हादसे में 12 पुलिसकर्मी घायल, FCI ट्रक ने बस को मारी टक्कर

Bihar/Rohtas : रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर सिकठी गांव के पास चावल लदा एक FCI ट्रक पुलिसकर्मियों से भरी बस में पीछे से जा टकराया। इस टक्कर में एक

Bihar/Rohtas : रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर सिकठी गांव के पास चावल लदा एक FCI ट्रक पुलिसकर्मियों से भरी बस में पीछे से जा टकराया। इस टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा पुलिस जवान घायल हो गए, जिनमें 11 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस की एक कंपनी बेगूसराय से डेहरी मुख्यालय जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बस को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बस में बैठे जवान अपनी सीटों से उछल गए। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अजय प्रताप ने बताया कि ज्यादातर जवानों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, महिला पुलिसकर्मी नंदनी कुमारी के दांत में गंभीर चोट लगी है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बिक्रमगंज के एसडीएम Prabhat Kumar, नोखा बीडीओ, सीओ और संझौली व नोखा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था देखी। एसडीएम ने बताया कि पुलिस बस अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।