Bihar को मिलेगी 15 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, कई शहरों में बनेंगे नए बाईपास और पुल

Bihar : राज्य की सड़कों की हालत सुधारने और सफर को आसान बनाने के लिए सरकार 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की नई सड़क परियोजनाएं लाने जा रही है। पथ निर्माण विभाग ने नेशनल हाईवे, बाईपास और पुलों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (

Bihar : राज्य की सड़कों की हालत सुधारने और सफर को आसान बनाने के लिए सरकार 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की नई सड़क परियोजनाएं लाने जा रही है। पथ निर्माण विभाग ने नेशनल हाईवे, बाईपास और पुलों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है। जैसे ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से हरी झंडी मिलेगी, इन प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो जाएगा।

पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि केंद्र द्वारा उठाई गई सभी तकनीकी दिक्कतों को समय पर सुलझा लिया गया है, जिससे अब काम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क और पुलों की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा और समय पर काम पूरा करना होगा। राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जिला स्तर के अलावा प्रोजेक्ट वार विशेष अधिकारी (ADLO) तैनात करने का फैसला किया है। इसके साथ ही बिहार कैबिनेट ने यह भी तय किया है कि 50 करोड़ रुपये तक के टेंडरों में स्थानीय बिहारी ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन नई योजनाओं के तहत बेतिया, समस्तीपुर और औरंगाबाद जैसे शहरों के लिए नए बाईपास बनाए जाएंगे। जयनगर में कमला नदी पर दो नए पुल और बाईपास के लिए 2,200 करोड़ रुपये की रिपोर्ट तैयार की गई है। साथ ही डुमरांव, विक्रमगंज, सफिया सराय और जहानाबाद में नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाने की योजना है।

प्रस्तावित परियोजना लंबाई/विवरण अनुमानित लागत
मसरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ पथ 146 किलोमीटर ₹8,671.80 करोड़
अरवल-बिहारशरीफ पथ चौड़ीकरण 89 किलोमीटर ₹3,844.69 करोड़
बरबीघा से पंजवारा और सतीघाट पुल NH-333A कॉरिडोर ₹974.37 करोड़
खगड़िया-पूर्णिया खंड (NH-31 और NH-231) 143.529 किलोमीटर ₹3,936.05 करोड़
पटना रिंग रोड 8 चरणों में विकास ₹16,000 करोड़

हाल ही में केंद्र सरकार ने खगड़िया-पूर्णिया खंड को चार लेन करने और पूर्णिया शहर के लिए ग्रीनफील्ड बाईपास की मंजूरी दी है। इसके अलावा 14 जून 2026 को पटना रिंग रोड के फाइनल अलाइनमेंट को भी मंजूरी मिल चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सालेपुर-राजगीर सड़क परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों को काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।