Bihar में राजस्व कर्मियों और अमीन की बंपर भर्ती, 8819 पदों के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
Bihar: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आने वाला है। राज्य सरकार जल्द ही 8,054 राजस्व कर्मियों और 765 अमीन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इस
Bihar: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आने वाला है। राज्य सरकार जल्द ही 8,054 राजस्व कर्मियों और 765 अमीन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इस बात की पुष्टि की है और भर्ती के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) को आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया गया है।
मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी है। वर्तमान में राज्य में केवल 4,000 से 4,500 राजस्व कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि जरूरत लगभग 12,000 की है। इस कमी की वजह से एक ही कर्मचारी पर तीन हलकों का काम है, जिससे आम लोगों के कामों में देरी होती है। वहीं अमीनों की बात करें तो कुल 2,502 स्वीकृत पदों में से अभी केवल 1,197 लोग ही काम कर रहे हैं।
इस भर्ती का सीधा असर गांव के लोगों पर पड़ेगा। सरकार का मकसद जमीन की नापी (ई-मापी), दाखिल-खारिज, परिमार्जन और अतिक्रमण जैसे मामलों का निपटारा तेजी से करना है। इन सेवाओं को गांव स्तर तक पहुंचाने के लिए हर ग्राम कचहरी में डेटा एंट्री ऑपरेटर सह क्लर्क की नियुक्ति भी की जाएगी ताकि कामकाज डिजिटल हो सके।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कुल राजस्व कर्मी पद | 8,054 |
| कुल अमीन पद | 765 |
| भर्ती एजेंसी | BSSC |
| संभावित योग्यता | स्नातक (राजस्व कर्मी/क्लर्क), सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा (अमीन) |
| संभावित आयु सीमा | 18 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट) |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन |
| लक्ष्य तिथि | मार्च 2027 तक प्रक्रिया पूरी करना |
भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही BSSC के पोर्टल पर जारी होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। बताया जा रहा है कि चयन मुख्य परीक्षा के अंकों पर आधारित होगा और इसमें कोई इंटरव्यू या टाइपिंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा। राजस्व कर्मियों के पदों को आगामी CGL 4 में शामिल किए जाने की भी संभावना है।