Bihar में दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, पटना से आरा, गया और बेगूसराय के लिए बनेंगे 4 हाई-स्पीड कॉरिडोर
Bihar: बिहार के लोगों के लिए सफर आसान होने वाला है। राज्य सरकार ने पटना को अन्य बड़े शहरों से जोड़ने के लिए रैपिड ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके लिए चार हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे यात्रा के समय में भारी कमी
Bihar: बिहार के लोगों के लिए सफर आसान होने वाला है। राज्य सरकार ने पटना को अन्य बड़े शहरों से जोड़ने के लिए रैपिड ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके लिए चार हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे यात्रा के समय में भारी कमी आएगी और लोगों को तेज रफ्तार सफर का अनुभव मिलेगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए Alternative Analysis Reports (AAR) और Detailed Project Reports (DPR) तैयार करने की मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने इस काम के लिए 31.59 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इस पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) को सौंपी गई है, जिसे दिल्ली-NCR में रैपिड रेल चलाने का अनुभव है।
इन ट्रेनों की रफ्तार सामान्य मेट्रो से कहीं ज्यादा होगी। इनका डिजाइन 180 KMPH की स्पीड के लिए है और ये 160 KMPH की रफ्तार से चलेंगी। हर 5 से 15 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होगी, जिससे भीड़ कम होगी। इन स्टेशनों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मेट्रो से जोड़ा जाएगा ताकि यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत न हो।
| प्रस्तावित कॉरिडोर | कनेक्टिविटी |
|---|---|
| कॉरिडोर 1 | पटना से मुजफ्फरपुर (हाजीपुर और सोनपुर होते हुए) |
| कॉरिडोर 2 | पटना एयरपोर्ट से बेगूसराय |
| कॉरिडोर 3 | पटना एयरपोर्ट से आरा |
| कॉरिडोर 4 | पटना से गया जी |
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से करीब 20 से 25 लाख लोगों को फायदा होगा और आसपास के शहरों से पटना पहुंचना सिर्फ एक घंटे का काम रह जाएगा। इससे राज्य में आर्थिक विकास होगा और शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार आएगा। हालांकि, बक्सर के निवासियों ने पटना-आरा कॉरिडोर को बक्सर तक बढ़ाने की मांग की है क्योंकि फिलहाल उनके शहर को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।