Bihar के Rajgir में शादी से इनकार पर बवाल, युवक ने युवती को बाइक से 100 मीटर तक घसीटा

Bihar/Rajgir: राजगीर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती को बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जि

Bihar/Rajgir: राजगीर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती को बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। युवती ने जब युवक से शादी करने को कहा, तो उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जब युवती ने युवक को वहां से जाने से रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे बाइक से खींचना शुरू कर दिया।

घटना के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक नीचे गिर गया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। भीड़ ने जब युवक को पकड़ा तो उसने दावा किया कि युवती उसकी पत्नी है और यह सिर्फ एक घरेलू झगड़ा है। हालांकि, बाद में युवती ने नवाड़ा जिले के Nardiganj थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

राजगीर SHO Abhijeet Kumar ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग और शादी के विवाद से जुड़ा लग रहा है। आरोपी युवक की पहचान Nardiganj में अमीन के तौर पर कार्यरत व्यक्ति के रूप में हुई है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।