Bihar: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। ये ट्रेनें दिल्ली, बिहार और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होंगी।
रेलवे ने नई दिल्ली-सुपौल, आनंद विहार-जोगबनी और सहरसा-यशवंतपुर के बीच ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य बोगियां उपलब्ध होंगी ताकि हर वर्ग के यात्री सफर कर सकें।
| ट्रेन रूट |
गाड़ी संख्या |
तारीख और समय |
प्रमुख ठहराव |
| नई दिल्ली से सुपौल |
04072 |
17 अप्रैल-15 जुलाई, रात 8:30/9:35 बजे |
वाराणसी, प्रयागराज, हाजीपुर, छपरा |
| सुपौल से नई दिल्ली |
04071 |
19 अप्रैल-17 जुलाई, सुबह 7:45 बजे |
खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर |
| आनंद विहार से जोगबनी |
04008 |
18 अप्रैल-11 जुलाई (शनिवार), सुबह 8:30 बजे |
पूर्णिया, कटिहार, बरौनी, गोरखपुर |
| जोगबनी से आनंद विहार |
04007 |
19 अप्रैल-12 जुलाई (रविवार), शाम 6:30 बजे |
अररिया कोर्ट, कटिहार, मुरादाबाद |
| सहरसा से यशवंतपुर |
05551 |
16, 23, 30 अप्रैल (गुरुवार), रात 8:25 बजे |
किउल, आसनसोल, भुवनेश्वर, विशाखपत्तनम |
| यशवंतपुर से सहरसा |
05552 |
19 अप्रैल-03 मई (रविवार), सुबह 7:00 बजे |
खड़गपुर, भुवनेश्वर, विशाखपत्तनम |
इन सभी स्पेशल ट्रेनों के लिए आरक्षण (Reservation) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे भीड़ से बचने के लिए अपनी टिकट पहले ही बुक करा लें।