Bihar के पूर्णिया में बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, बैंक मैनेजर पति फरार

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक महिला टीचर की उनके ही पति ने उनके बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना केहाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर में स्थित उनके किराए के

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक महिला टीचर की उनके ही पति ने उनके बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना केहाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर में स्थित उनके किराए के मकान में रविवार रात करीब 8:30 बजे हुई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान शालिनी कुमारी के रूप में हुई है, जो श्रीनगर प्रखंड के एक प्लस टू स्कूल में शिक्षिका थीं। उनकी उम्र 36 वर्ष थी। आरोप है कि उनके पति राजकुमार यादव ने उनके सीने में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। राजकुमार यादव मधुबनी के एक को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह खौफनाक कदम उठाया गया।

इस पूरी घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि घर में शालिनी के दो छोटे बच्चे (4 और 9 साल) मौजूद थे। 9 साल के बेटे ने अपनी आँखों से अपनी माँ को गोली लगते देखा। उसने तुरंत अपने मामा गौरी शंकर को फोन किया और बताया कि पापा ने मम्मी को गोली मार दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। सदर एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि हत्या घर के अंदर ही हुई है और आरोपी पति की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। केहाट थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के मुताबिक, पुलिस को घटनास्थल से एक खाली कारतूस का खोखा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। आरोपी राजकुमार यादव अभी फरार है और पुलिस उसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।