Bihar के प्रणव ने 5 बार NEET में फेल होने के बाद पाई सफलता, अब सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला

Bihar: पूर्णिया के रहने वाले प्रणव ने अपनी मेहनत और सब्र से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। नीट (NEET) की परीक्षा में लगातार पांच बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार 2023 में सरकारी मेडिकल कॉलेज में अप

Bihar: पूर्णिया के रहने वाले प्रणव ने अपनी मेहनत और सब्र से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। नीट (NEET) की परीक्षा में लगातार पांच बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार 2023 में सरकारी मेडिकल कॉलेज में अपनी जगह पक्की कर ली।

प्रणव के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। उनके पिता घर-घर कूरियर पहुंचाने का काम करते थे और उनकी मां एक शिक्षिका हैं। डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए प्रणव ने कड़ी मेहनत की, लेकिन पांच बार फेल होने के बाद वह काफी टूट चुके थे। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने तैयारी छोड़ दी और BMS कोर्स में दाखिला ले लिया था।

उनकी जिंदगी तब बदली जब एक दोस्त के कहने पर उन्होंने एक बार फिर कोशिश करने का फैसला किया। इस बार प्रणव ने अपनी रणनीति बदली। उन्होंने दो महीने के भीतर 40 से 50 मॉक टेस्ट दिए और NCERT की किताबों पर पूरा ध्यान लगाया। अपनी गलतियों को सुधारने के लिए उन्होंने एक अलग नोटबुक भी बनाई, जिसमें हर गलती को नोट किया गया था।

साल 2023 में प्रणव ने बेहतरीन अंकों के साथ नीट परीक्षा पास की और सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाया। प्रणव का कहना है कि उनकी पांच असफलताएं बेकार नहीं गईं, बल्कि उन्होंने उन्हें जीवन की मुश्किल चुनौतियों का सामना करना सिखाया। उन्होंने दूसरे छात्रों को सलाह दी है कि वे धैर्य रखें, खुद को समय दें और ईमानदारी से एक और प्रयास जरूर करें।