Bihar के पूर्णिया में बैंककर्मी ने शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर की हत्या, 9 साल के बेटे ने मामा को वीडियो कॉल कर दी सूचना

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के रेणु नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बैंक मैनेजर ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरी घटना के वक्त घर में उनके दो छोटे बच्चे मौजूद थे। वारदात को अंज

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के रेणु नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बैंक मैनेजर ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरी घटना के वक्त घर में उनके दो छोटे बच्चे मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है।

मृतका शालिनी कुमारी 36 वर्ष की थीं और श्रीनगर के 10+2 उच्च विद्यालय में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थीं। वह मूल रूप से अररिया जिले के रानीगंज बिशनपुर की रहने वाली थीं। आरोपी पति राजकुमार यादव मधुबनी के एक कोऑपरेटिव बैंक में मैनेजर हैं। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच जमीन और घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह कदम उठाया गया।

घटना की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि 9 साल के बेटे ने अपनी आँखों से यह सब देखा। बच्चे ने तुरंत अपने मामा गौरी शंकर को वीडियो कॉल किया और बताया कि उसके पापा ने माँ को गोली मार दी है। बच्चे के मुताबिक, गोली चलाने से पहले पिता ने कहा था कि आज सब खेल खत्म कर देंगे।

खजांची हाट थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया है। शालिनी कुमारी को इलाज के लिए पूर्णिया के GMCH ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी राजकुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।