Bihar में पृथ्वी दिवस पर राजगीर जू सफारी में पौधारोपण, CM सम्राट चौधरी ने जारी किया 11 सूत्री संकल्प
Bihar: रविवार, 9 अगस्त 2026 को बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर राजगीर जू सफारी में एक बड़ा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद लोगों को पर्यावरण बचाने और आने वाले समय को हरा-भरा बनाने के प्रति जागरूक करन
Bihar: रविवार, 9 अगस्त 2026 को बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर राजगीर जू सफारी में एक बड़ा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद लोगों को पर्यावरण बचाने और आने वाले समय को हरा-भरा बनाने के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान अधिकारियों और पर्यटकों ने मिलकर पौधे लगाए और प्रकृति की रक्षा करने की शपथ ली।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में अपने आवास पर कल्पतरु और रुद्राक्ष के पौधे लगाकर संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण को अब एक जन-अभियान बनाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सावन और भादो के महीनों में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं ताकि बिहार को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और राज्य सरकार भी हरित आवरण बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
इस अवसर पर पर्यावरण बचाने के लिए एक 11 सूत्री संकल्प जारी किया गया है। इसमें आम लोगों के लिए कुछ जरूरी बातें कही गई हैं जैसे कि हर साल कम से कम एक पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना। साथ ही पानी की बर्बादी रोकना, जरूरत न होने पर नल बंद रखना, घर और स्कूलों में बारिश के पानी को बचाने (Rain Water Harvesting) के लिए परिवार को प्रेरित करना और बिजली की बचत के लिए बाहर निकलते समय बल्ब और पंखे बंद करना शामिल है।
वन्यजीवों के संरक्षण के लिए राजगीर जू सफारी ने कुछ नई पहल भी की हैं। स्कूली बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए उन्हें ‘जू एंबेसडर’ बनाया जाएगा। बिहार के सभी जिलों के सातवीं से नौवीं कक्षा के छात्र अपने स्कूल के जरिए इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, 2 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और राजगीर जू सफारी के बीच एक समझौता (MoU) हुआ है। इस साझेदारी से वन्यजीवों के इलाज, वैज्ञानिक रिसर्च और पशु चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।