Bihar Police SI Result 2026 जारी, 10,759 अभ्यर्थी PET के लिए शॉर्टलिस्ट, bpssc.bihar.gov.in पर देखें लिस्ट

Bihar: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। BPSSC ने सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 1,799 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए अब सफल उम

Bihar: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। BPSSC ने सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 1,799 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए अब सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।

आयोग द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, मुख्य परीक्षा में कुल 10,759 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन सभी उम्मीदवारों को अब Physical Efficiency Test (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जो उम्मीदवार इस लिस्ट में अपना नाम देखते हैं, उन्हें अब अपनी शारीरिक फिटनेस साबित करनी होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद ही भर्ती की आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।

यह रिजल्ट विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत निकाला गया है। बता दें कि इस भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित की गई थी। BPSSC ने रिजल्ट के साथ-साथ अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अब सफल अभ्यर्थियों को PET और PST (Physical Standard Test) से गुजरना होगा। इसमें उम्मीदवारों की लंबाई, सीना और दौड़ जैसे शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए इसके अलग-अलग मानक तय किए गए हैं। इस पूरी चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेंस, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल है।