Bihar में SDPO और DSP रैंक के अधिकारियों का बड़ा तबादला, कई जिलों की कमान बदली, देखें पूरी लिस्ट

Bihar: बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 14 जुलाई, 2026 को एक अधिसूचना जारी कर कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

Bihar: बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 14 जुलाई, 2026 को एक अधिसूचना जारी कर कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव का मुख्य मकसद राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना और पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को बढ़ाना है।

सरकार ने इस फेरबदल में कुल 22 पुलिस उपाधीक्षकों और SDPO के तबादले किए हैं। इससे पहले 1 जुलाई को भी एक बड़ी लिस्ट आई थी, जिसमें 12 IPS और 53 DSP रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई थी। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम पुलिसिंग को बेहतर बनाने और प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उठाया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए जिलों और पदों पर जाकर काम संभालें।

तबादलों के तहत कई बड़े अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। साइबर DYSP नीतीश चंद्र धारिया को अब खगड़िया सदर का SDPO बनाया गया है, वहीं अजित कुमार को पटना के दानापुर SDPO-1 की जिम्मेदारी मिली है। भागलपुर साइबर थाना को नया DSP विनय रंजन मिला है, जिन्हें पटना SDPO के पद से यहां भेजा गया है।

अधिकारी का नाम नया पद/तैनाती स्थल
नीतीश चंद्र धारिया SDPO, खगड़िया सदर
अजित कुमार SDPO-1, दानापुर (पटना)
राघव दयाल SDPO, मसौढ़ी 1 (पटना)
शिवशंकर कुमार SDPO, पटना सिटी
प्रशांत कुमार वरीय DSP, विशेष कार्य बल (STF)
रमेश कुमार SDPO, रामनगर (बगहा)
सुनील कुमार सिंह SDPO-1, हिलसा (नालंदा)
सत्यकाम SDPO-1, डेहरी (रोहतास)
अमरनाथ SDPO-1, बिहारशरीफ (नालंदा)
कन्हैया कुमार SDPO, पीरो (भोजपुर)
चंदन कुमार ठाकुर SDPO, गोगरी (खगड़िया)
स्नेह सेतु SDPO-2, कहलगांव (भागलपुर)
प्रकाश SDPO-2, सदर (छपरा)
रागिनी कुमारी DSP, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), पटना
राज कुमार-2 CID, बिहार, पटना

इस फेरबदल का असर पटना, खगड़िया, नालंदा, भागलपुर, भोजपुर और रोहतास समेत बिहार के कई जिलों में दिखेगा। हालांकि, महाराजगंज (सिवान) के SDPO अमन के तबादले के आदेश को रद्द कर दिया गया है, इसलिए वे अपने पुराने पद पर ही बने रहेंगे।