Bihar Police Radio Operator भर्ती में धांधली, 5 लाख में सौदा और ब्लैंक चेक लेने वाले 15 लोग गिरफ्तार

Bihar: बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घोटाले के सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने

Bihar: बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घोटाले के सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के नाम पर लाखों रुपयों का सौदा किया जा रहा था।

खगड़िया के एसपी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि एक विशेष टीम ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा देता था और उनसे 5 से 6 लाख रुपये तक की मांग करता था। पैसों की वसूली पक्की करने के लिए गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों से ब्लैंक चेक भी ले रहे थे। इस पूरी कार्रवाई को सदर एसडीपीओ-वन मुकुल कुमार रंजन और साइबर डीएसपी निशांत गौरव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

इस मामले में खगड़िया के सेंट जेवियर परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ब्रजेश कुमार समेत कई लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से दो कार, एक मोटरसाइकिल, नौ मोबाइल फोन और सात ब्लैंक चेक बरामद किए हैं। इसके अलावा एटीएम कार्ड, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कुल 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश जारी है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जिला
उदय कुमार, मनीष कुमार, वीरू कुमार, संजीव कुमार भोजपुर
प्रीतम कुमार, सुजीत कुमार, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार, बृजेश कुमार, प्रेमजीत कुमार खगड़िया
बबलू कुमार पटना
रोशन कुमार सिंह वैशाली
मनीष कुमार नवादा
शैलेश कुमार, सचिन शेखर अरवल