Bihar पुलिस के जवानों ने पूरी की PSO ट्रेनिंग, NSG एक्सपर्ट्स ने सिखाए VIP सुरक्षा के गुर
Bihar: बिहार पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए आयोजित दो सप्ताह का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) कोर्स 10 अक्टूबर 2024 को पूरा हो गया। इस ट्रेनिंग का मकसद VIP सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक और मुश्किल
Bihar: बिहार पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए आयोजित दो सप्ताह का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) कोर्स 10 अक्टूबर 2024 को पूरा हो गया। इस ट्रेनिंग का मकसद VIP सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक और मुश्किल हालातों में तुरंत फैसला लेने के तरीके सिखाना था। इस कोर्स के जरिए जवानों को व्यावहारिक कौशल की जानकारी दी गई ताकि वे हाई-लेवल सुरक्षा को बेहतर तरीके से संभाल सकें।
यह विशेष प्रशिक्षण बिहार स्टेट ऑक्सिलरी पुलिस (BSAP) के कर्मियों को दिया गया। पूरी ट्रेनिंग नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई। इस कोर्स में कुल 201 जवानों ने हिस्सा लिया, जिनमें 172 पुरुष और 29 महिला कर्मी शामिल थीं। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें जटिल सुरक्षा परिदृश्यों को मैनेज करने और संभावित खतरों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए तैयार किया गया।
कोर्स के समापन समारोह में कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) आलोक राज, NSG के पुलिस महानिदेशक भृगु श्रीनिवासन और BSAP के पुलिस महानिदेशक ए के अंबेडकर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।