Bihar में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 में 109 तस्कर गिरफ्तार और 157 लोग मुक्त

Bihar: बिहार पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। ऑपरेशन “नया सवेरा 3.0” के तहत 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 के बीच राज्यभर में विशेष छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने मानव तस्करी के नेटव

Bihar: बिहार पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। ऑपरेशन “नया सवेरा 3.0” के तहत 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 के बीच राज्यभर में विशेष छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने मानव तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश की है और बड़ी संख्या में लोगों को छुड़ाया है।

17 जुलाई 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार पुलिस के ADG (कानून व्यवस्था और कमजोर वर्ग) के. सुहिहा अनुपम ने इस अभियान की पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस 14 दिनों के विशेष अभियान में कुल 52 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने इस दौरान 109 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है और 157 पीड़ितों को मुक्त कराया है, जिनमें 82 महिलाएं और 75 पुरुष शामिल हैं।

विवरण आंकड़े/जिले
कुल गिरफ्तार तस्कर 109
सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां Patna (40), Saharsa (13), Kishanganj (9)
कुल मुक्त कराए गए पीड़ित 157
सबसे ज्यादा रेस्क्यू Kishanganj (23), Sitamarhi (17)
अन्य रेस्क्यू क्षेत्र Patna, Arwal और Muzaffarpur Rail (कुल 14)
कुल दर्ज FIR 52