Bihar पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 12 IPS और 53 DSP के तबादले, देख लीजिए पूरी लिस्ट

Bihar: राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन को और ज्यादा चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने बुधवार, 1 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी करते हुए 12 IPS अधिकारियों और 53 DSP रैंक के अफसरों का तबादल

Bihar: राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन को और ज्यादा चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने बुधवार, 1 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी करते हुए 12 IPS अधिकारियों और 53 DSP रैंक के अफसरों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव का असर पटना, मुजफ्फरपुर, बेतिया और खगड़िया जैसे कई बड़े जिलों के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाइयों पर भी पड़ेगा।

सरकार का कहना है कि यह फेरबदल पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और जिम्मेदारियों को सही तरीके से बांटने के लिए किया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपने नए पद पर जाकर जिम्मेदारी संभालें। इस लिस्ट में केवल जिलों के पुलिस अफसर ही नहीं, बल्कि ATS, साइबर क्राइम, ट्रैफिक और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

अधिकारी का नाम नई जिम्मेदारी/पद
प्रीता वर्मा महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं
निर्मल कुमार आजाद पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) और मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार
पंकज कुमार दराद अपर पुलिस महानिदेशक-सह-प्रबंध निदेशक, पुलिस भवन निर्माण निगम
सुधांशु कुमार अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात और विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार
अमृत राज अपर पुलिस महानिदेशक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS)
कासे सुहिता अनुपम अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था)
राजेश कुमार पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ (STF)
एस. प्रेमलता पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस
कोमल मीणा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (विधि-व्यवस्था), पटना
लालबाबू यादव सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर
पारसनाथ साहू अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना
सुमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना
अब्दुल रहना डीएसपी, बेतिया साइबर क्राइम
प्रदीप कुमार डीएसपी, मुजफ्फरपुर