Bihar Police के मो० अफसर हुसैन को मिला वीरता पदक, स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने किया सम्मानित

Bihar: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर बिहार पुलिस के लिए एक गर्व का पल आया है। पुलिस निरीक्षक मो० अफसर हुसैन को उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए केंद्र सरकार ने ‘Police Medal for Gallantry’ से नवाजा है।

Bihar: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर बिहार पुलिस के लिए एक गर्व का पल आया है। पुलिस निरीक्षक मो० अफसर हुसैन को उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए केंद्र सरकार ने ‘Police Medal for Gallantry’ से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें जीवन और संपत्ति की रक्षा करने और अपराधियों को पकड़ने में दिखाए गए साहस के लिए दिया गया है।

मो० अफसर हुसैन फिलहाल पटना के बेउर थाना में तैनात हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 14 अगस्त 2026 को इन पुरस्कारों की घोषणा की। यह पदक भारत के राष्ट्रपति की ओर से गृह मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। बिहार पुलिस के अधिकारियों ने इसे पूरे विभाग के लिए सम्मान की बात बताया है।

इस साल 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभर के पुलिस, फायर, होम गार्ड और करेक्शनल सर्विसेज के कुल 1,057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक दिए गए हैं। इनमें से 301 वीरता पदक थे, जिनमें से 272 पुलिसकर्मियों को मिले। बिहार पुलिस को कुल 18 पदक मिले हैं, जिसमें एक वीरता पदक, दो राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट सेवा के लिए) और 15 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।

बिहार पुलिस की ओर से आईजी संजय कुमार और एसपी बीना कुमारी को राष्ट्रपति पदक (President’s Medal for Distinguished Service) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा साल में दो बार, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के आसपास की जाती है।