Bihar में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
Bihar: राज्य की छात्राओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिहार के स्कूल और कॉलेजों के बाहर 5,000 ‘पुलिस दीदियों’ की तैनाती की जाएगी। यह पूरी व्यवस्था रक्षाबंधन के मौके स
Bihar: राज्य की छात्राओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिहार के स्कूल और कॉलेजों के बाहर 5,000 ‘पुलिस दीदियों’ की तैनाती की जाएगी। यह पूरी व्यवस्था रक्षाबंधन के मौके से शुरू होगी, ताकि छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिल सके और उन्हें मनचलों से बचाया जा सके।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई इस घोषणा के मुताबिक, इन महिला पुलिसकर्मियों को ‘अभया ब्रिगेड’ या ‘पिंक दीदी’ के नाम से जाना जाएगा। यह मॉडल उत्तर प्रदेश के एंटी रोमियो स्क्वाड की तरह काम करेगा। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि इस काम के लिए 1,500 स्कूटरों का ऑर्डर दिया गया है, जो जल्द ही मिल जाएंगे। कुल मिलाकर 12,000 प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों को वाहनों के साथ इस जिम्मेदारी में लगाया जाएगा।
सुरक्षा के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और रोजगार को लेकर भी कई अहम लक्ष्य रखे हैं। सरकार का प्लान है कि नवंबर 2026 तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाया जाए। साथ ही 2030 तक एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का संकल्प लिया गया है। औद्योगिक विकास के लिए हर जिले में कम से कम एक बड़ा उद्योग लगाने की तैयारी है और बिहार को स्टील हब बनाने के लिए 6-7 नए स्टील प्लांट लगाए जाएंगे।
किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए चीनी मिलों पर भी जोर दिया गया है। अगले पांच वर्षों में 25 नई चीनी मिलें खोलने का लक्ष्य है। इनमें से 10 मिलें अगले 6 महीने के भीतर चालू कर दी जाएंगी। मधुबनी की सकरी रैयाम चीनी मिल को 347 करोड़ रुपये की लागत से फिर से शुरू किया जाएगा, जिससे करीब 5,000 लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सकरी, रैयाम और सासामुसा चीनी मिलों पर काम इसी साल शुरू हो जाएगा।