Bihar पुलिस सिपाही भर्ती में नहीं आएगी वेटिंग लिस्ट, CSBC ने हजारों अभ्यर्थियों को दिया झटका

Bihar: बिहार पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए एक बुरी खबर आई है। 19,838 पदों पर हुई भर्ती के बाद जो अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब मायूसी हाथ लगी है। केंद्रीय चयन पर्षद (CS

Bihar: बिहार पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए एक बुरी खबर आई है। 19,838 पदों पर हुई भर्ती के बाद जो अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब मायूसी हाथ लगी है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने साफ कर दिया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की प्रतीक्षारत सूची यानी वेटिंग लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।

CSBC ने 6 जुलाई, 2026 को एक स्पष्टीकरण जारी किया है। पर्षद के विशेष कार्य पदाधिकारी राजकिशोर बैठा ने बताया कि विभाग की आधिकारिक नियमावली और बिहार पुलिस मैनुअल, 1978 में वेटिंग लिस्ट जारी करने का कोई नियम या प्रावधान नहीं है। इसी वजह से अंतिम मेरिट सूची के बाद चयन प्रक्रिया में अब कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

इस भर्ती का अंतिम परिणाम 27 मई, 2026 को घोषित किया गया था। चयनित उम्मीदवारों के लिए 20 जून से 19 जुलाई तक योगदान देना अनिवार्य रखा गया था। कई ऐसे अभ्यर्थी थे जिनके अंक चयनित उम्मीदवारों के बराबर थे, उन्होंने वेटिंग लिस्ट की मांग की थी, लेकिन अब उसे पूरी तरह खारिज कर दिया गया है।

मेरिट लिस्ट तैयार करते समय समान अंक वाले अभ्यर्थियों के लिए कुछ विशेष नियम अपनाए गए थे। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक एक जैसे थे, तो सबसे पहले उनकी जन्मतिथि देखी गई और अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दी गई। अगर जन्मतिथि भी समान थी, तो उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले को चुना गया। अंत में, यदि ये सब भी समान रहे, तो 10वीं के सर्टिफिकेट में लिखे नाम के अंग्रेजी वर्णमाला क्रम (Alphabetical Order) के आधार पर वरीयता तय की गई।