Bihar कांस्टेबल परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज

Bihar: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। दानापुर मंडल 27 और 28 जून 2026 को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों की मदद से

Bihar: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। दानापुर मंडल 27 और 28 जून 2026 को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों की मदद से परीक्षार्थी समय पर अपने सेंटर पहुंच सकेंगे और परीक्षा के बाद आसानी से घर लौट पाएंगे।

दानापुर मंडल के सीनियर DCM अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि CSBC द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन और सेंटर की जानकारी पहले से चेक कर लें और समय से पहले स्टेशन पहुंचें। साथ ही यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया गया है।

27 जून 2026 को चलने वाली ट्रेनें

ट्रेन का नाम/नंबर प्रस्थान समय रूट/खास जानकारी
पटना-सीवान स्पेशल (03202) रात 11:00 बजे पाटलिपुत्र और छपरा ग्रामीण होकर जाएगी, 14 अनारक्षित कोच
पाटलिपुत्र-सहरसा (03201) रात 8:00 बजे परीक्षा स्पेशल
पटना-भभुआ (03203) रात 8:50 बजे परीक्षा स्पेशल
पटना-बेतिया (03204) रात 9:00 बजे परीक्षा स्पेशल
पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट (03213) रात 9:45 बजे परीक्षा स्पेशल
दानापुर-अररिया (03205) रात 10:00 बजे परीक्षा स्पेशल

28 जून 2026 को चलने वाली ट्रेनें

  • मधुबनी-सीवान स्पेशल (03217): यह ट्रेन दोपहर 3:00 बजे मधुबनी से चलेगी और दरभंगा व लहेरियासराय स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
  • बख्तियारपुर-राजगीर (03206): सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक संचालित होगी।
  • किऊल-गया (03207): दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।

बता दें कि इससे पहले भी पूर्व मध्य रेलवे ने 16 और 17 जून को 30 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। वहीं समस्तीपुर मंडल ने भी 24 जून को 8 विशेष ट्रेनें चलाकर अभ्यर्थियों की मदद की थी।