Bihar पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

Bihar: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापस लौटने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए दानापुर और स

Bihar: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापस लौटने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए दानापुर और समस्तीपुर रेल मंडल ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

पूर्व मध्य रेलवे के तहत आने वाले अलग-अलग मंडलों ने अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया है। दानापुर रेल मंडल 23 और 24 जून, 2026 को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं, समस्तीपुर मंडल की ओर से भी अलग-अलग रूटों पर 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे पहले 16 और 17 जून को भी रेलवे ने ऐसी ही सुविधा दी थी।

इन ट्रेनों के जरिए पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर, बक्सर, गया और आरा जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ा गया है ताकि छात्र समय पर अपने सेंटर पहुंच सकें।

तारीख रूट और ट्रेन विवरण
23 जून पाटलिपुत्र से सासाराम, पटना जंक्शन से भभुआ रोड, पटना से बेतिया, पाटलिपुत्र से पटना और दानापुर से आरा
24 जून बख्तियारपुर-राजगीर, राजगीर-बख्तियारपुर, किऊल-गया, गया-किऊल, नवादा-जमुई, जमुई-पटना जंक्शन और बक्सर-दानापुर