Bihar के गोपालगंज में 28 जून को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी जान लें जरूरी नियम

Gopalganj: बिहार पुलिस में सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण का आयोजन रविवार, 28 जून 2026 को होने जा रहा है। गोपालगंज जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 2352 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रीय चयन पर्षद (

Gopalganj: बिहार पुलिस में सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण का आयोजन रविवार, 28 जून 2026 को होने जा रहा है। गोपालगंज जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 2352 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइन जारी की गई हैं ताकि उन्हें सेंटर पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में चलेगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच परीक्षा हॉल में रिपोर्ट करना होगा। बता दें कि यह परीक्षा पहले किसी और तारीख को होनी थी, लेकिन NEET UG की दोबारा परीक्षा की वजह से इसे स्थगित कर 28 जून को तय किया गया।

परीक्षा का मोड ऑफलाइन होगा और इसमें OMR शीट का इस्तेमाल किया जाएगा। पेपर में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और हर सही जवाब पर एक नंबर मिलेगा। राहत की बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। सिलेबस में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट और गाड़ी के रखरखाव से जुड़ी बुनियादी जानकारी पूछी जाएगी।

एडमिट कार्ड 22 जून को जारी किए जा चुके हैं और इन्हें डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 28 जून सुबह 11:00 बजे तक है। जिन अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड नहीं हो पाया है, वे 26 जून को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पटना स्थित CSBC ऑफिस से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड ले सकते हैं।

सेंटर पर जाते समय अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी कार्ड जरूर रखें। बिना इन दस्तावेजों के प्रवेश मिलने में दिक्कत हो सकती है।