Bihar के कटिहार में पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े युवक की गिरफ्तारी, बड़ी देशविरोधी साजिश नाकाम
Bihar/Katihar: बिहार पुलिस ने ATS, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और STF के साथ मिलकर एक बड़े ऑपरेशन में देशविरोधी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से मोहम्मद अहद नाम के एक युवक को गिरफ्तार क
Bihar/Katihar: बिहार पुलिस ने ATS, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और STF के साथ मिलकर एक बड़े ऑपरेशन में देशविरोधी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से मोहम्मद अहद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह युवक पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर राना हुसैन के संपर्क में था और भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
मोहम्मद अहद कटिहार के मूसापुर गांव का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर राना हुसैन और शहजाद भट्टी जैसे लोगों से जुड़ा था। वह न केवल संवेदनशील जगहों की जानकारी साझा कर रहा था, बल्कि सोशल मीडिया पर भारत विरोधी बातें फैलाकर अन्य लोगों को भी पाकिस्तानी व्हाट्सएप चैनलों से जोड़ने की कोशिश कर रहा था।
कटिहार के एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान के हैंडलर के सीधे संपर्क में था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसे अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस कॉल डिटेल और चैट के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस ने अहद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 152, 113(3), 353, 353(1)(बी) और आईटी एक्ट की धारा 66(F) के तहत केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले 7 जुलाई 2026 को मुंगेर से भी मोहम्मद सद्दाम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसके तार भी राना हुसैन से जुड़े थे और वह दिल्ली में धमाके की साजिश रच रहा था।