Bihar में लूट की योजना बना रहे तीन युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Bihar: पुलिस ने अमडंडा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक हथियार के दम पर राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने इनके पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया

Bihar: पुलिस ने अमडंडा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक हथियार के दम पर राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने इनके पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है।

थानाध्यक्ष Dharmendra Kumar ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आर्यन यादव, निरुफ कुमार और मनु कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों अहीमनपट्टी पुल के पास सुनसान जगहों पर लोगों को लूटने की योजना बना रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह बात कबूल की कि वे हथियार के बल पर लूटपाट करते थे और कुछ दिन पहले एक व्यक्ति के साथ छीनाझपटी की घटना को भी अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अपराध रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।