Bihar के फुलवारीशरीफ में होटल में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
Bihar/Phulwarisharif: फुलवारीशरीफ के नया टोला स्थित जामा मस्जिद के पास सरफराज होटल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। करीब 1 बजे शुरू हुई इस आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मु
Bihar/Phulwarisharif: फुलवारीशरीफ के नया टोला स्थित जामा मस्जिद के पास सरफराज होटल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। करीब 1 बजे शुरू हुई इस आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
इस हादसे में होटल के अंदर रखा सामान पूरी तरह जल गया। आग की वजह से फ्रिज, फ्रीजर, सोफे और फर्नीचर समेत कई कीमती सामान राख हो गए। होटल में जमा की गई भारी मात्रा में मिठाइयां भी इस आग की भेंट चढ़ गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि इस आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, नुकसान की सटीक जानकारी के लिए अभी तक प्रशासन को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।