Bihar में पवन सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, गया जिले से पकड़ाया आरोपी
Bihar/Bhojpur: भोजपुरी स्टार और बीजेपी के विधान पार्षद पवन सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जिसे गया जिले से पकड
Bihar/Bhojpur: भोजपुरी स्टार और बीजेपी के विधान पार्षद पवन सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जिसे गया जिले से पकड़ा गया है। यह पूरी कार्रवाई पवन सिंह के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई है।
दरअसल, पवन सिंह के चाचा ने आरा के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नागेंद्र कुमार ने यूट्यूब पर पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र बातें कही थीं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भोजपुर साइबर क्राइम थाने की टीम ने जांच शुरू की थी।
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और लोकेशन ट्रेसिंग की मदद ली और गया पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। इसके बाद 19-20 जुलाई 2026 को आरोपी नागेंद्र कुमार को गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है और अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस काम में कोई और भी शामिल था या नहीं।
पुलिस ने इस मामले में साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति के खिलाफ अपमानजनक सामग्री फैलाना गलत है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इंटरनेट पर गैर-जिम्मेदाराना पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।