Bihar में सड़क हादसे के बाद बवाल, उग्र भीड़ ने फूंके 10 वाहन; पटना के जीरो माइल इलाके में तनाव

Bihar/Patna: पटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया। NH-30 पर सड़क पार करते समय मनीष कुमार नाम के 27 साल के युवक को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के

Bihar/Patna: पटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया। NH-30 पर सड़क पार करते समय मनीष कुमार नाम के 27 साल के युवक को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर भारी हंगामा शुरू कर दिया।

गुस्साई भीड़ ने हिंसा करते हुए दुर्घटना में शामिल बस सहित करीब 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इनमें पुलिस की दो-तीन जीप, एक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट और कुछ निजी मोटरसाइकिलें शामिल थीं। हालात इतने खराब हो गए कि आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी भीड़ ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों के साथ भी मारपीट की खबरें आई हैं।

हिंसा की वजह से NH-30 पर करीब 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई। स्थिति को संभालने के लिए अगमकुआं थाने समेत करीब 9 थानों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद धीरे-धीरे हालात काबू में आए।

पटना सिटी SDM सत्यम सहाय ने बताया कि शव को सड़क से हटाने के बाद ट्रैफिक फिर से शुरू कर दिया गया है। वहीं ASP राज किशोर सिंह ने पुष्टि की है कि युवक की मौत तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हुई थी। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर उन लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की थी। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।