Bihar के पटना में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बच्चा हुआ घायल

Patna: बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर इलाके में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ. घांघ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 25 साल की रानी देवी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद उनका बच्चा घायल हो गया. इस घटना के बाद परिवा

Patna: बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर इलाके में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ. घांघ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 25 साल की रानी देवी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद उनका बच्चा घायल हो गया. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और मासूम बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया है.

घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और रानी देवी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया है. इस बीच पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि उन्होंने मदद के लिए Dial-112 पर फोन किया था, लेकिन उन्हें समय पर सहायता नहीं मिल सकी.

बिहार सरकार की आधिकारिक नीति के अनुसार, आकाशीय बिजली से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाती है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 8 मई 2026 को अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि राज्यभर में ऐसे पीड़ितों के परिवारों को मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित किया जाए.