Bihar के पटना में शराब तस्करी के संदेह में युवक को पकड़ा गया, ग्रामीणों ने मद्यनिषेध थाने का किया घेराव
पटना: पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित मद्यनिषेध थाने में उस समय भारी हंगामा हो गया जब पुलिस ने शराब तस्करी के संदेह में एक युवक को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और करीब एक घंटे तक
पटना: पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित मद्यनिषेध थाने में उस समय भारी हंगामा हो गया जब पुलिस ने शराब तस्करी के संदेह में एक युवक को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और करीब एक घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला तब शांत हुआ जब जांच के बाद युवक को निर्दोष पाया गया और उसे छोड़ दिया गया।
यह पूरी घटना 29 जुलाई, 2026 की देर रात की है। मद्यनिषेध विभाग की टीम को मलाही इलाके में एक सरकारी स्कूल के पास गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद वहां छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने चिकन की दुकान चलाने वाले अनिल पासवान को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। जैसे ही यह खबर फैली, इलाके के लोग थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
अनिल पासवान की पत्नी सीमा देवी ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस असली शराब तस्करों को पकड़ने के बजाय उनके पति जैसे निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। स्थिति बिगड़ती देख डायल-112 पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा, जिन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
मद्यनिषेध थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अनिल पासवान को केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। सत्यापन और जांच के बाद वह निर्दोष पाए गए, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक, सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान गलतफहमी हुई, जिसकी वजह से ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और हंगामा किया।