Bihar के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 अगस्त से रात 11 बजे तक मिलेगी ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा
Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के युवाओं और छात्रों के लिए शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की हैं। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर पटना के LN Mishra Institute में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत
Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के युवाओं और छात्रों के लिए शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की हैं। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर पटना के LN Mishra Institute में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि अब सरकारी स्कूल के बच्चों को घर बैठे पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए खास ट्रेनिंग सेंटर भी शुरू किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 15 अगस्त 2026 से ‘Bihar School Live Classes’ की शुरुआत होगी। इसके तहत सरकारी स्कूल के छात्र रात 11 बजे तक ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए Bihar School Examination Board (BSEB) को जल्द ही एक लर्निंग ऐप लॉन्च करने का निर्देश दिया गया है ताकि छात्र अपनी परीक्षाओं और आगे की पढ़ाई की तैयारी आसानी से कर सकें।
युवाओं को ग्लोबल लेवल पर अवसर देने के लिए पटना में Skill India International Centre (SIIC) बनाया गया है। इसमें करीब 7 करोड़ रुपये की मदद केंद्र सरकार से मिली है। यहाँ युवाओं को इंग्लिश, जर्मन, जापानी और फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाएं सिखाई जाएंगी। इसके अलावा उन्हें इंटरनेशनल प्लेसमेंट काउंसलिंग और सर्टिफिकेट दिलाने में मदद मिलेगी ताकि वे विदेश में नौकरी पा सकें।
महिलाओं के तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए Bihta में 100 करोड़ की लागत से National Skill Training Institute for Women (NSTI-W) का स्थायी कैंपस तैयार किया जा रहा है। यहाँ हर साल 435 महिलाओं को AI, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्रोन टेक्नीशियन और सोलर टेक्नीशियन जैसे 13 अलग-अलग ट्रेड में ट्रेनिंग दी जाएगी।
शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री ने चार सूत्रीय ब्लूप्रिंट तैयार किया है। सरकार का लक्ष्य राज्य में मॉडल स्कूलों की संख्या बढ़ाकर 1,001 करना है, जिनमें स्मार्ट क्लास और ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं होंगी। साथ ही कंप्यूटर और अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ संस्कृत, उर्दू और बिहार की पांच क्षेत्रीय भाषाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा। पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के लिए AI आधारित असेसमेंट पर भी जोर दिया जाएगा।