Bihar में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती, 450 पदों के लिए आवेदन शुरू, मिलेगी 1 लाख से ज्यादा सैलरी
Bihar: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (SHSB) ने कुल 450 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती निकाली है। इसमें
Bihar: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (SHSB) ने कुल 450 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती निकाली है। इसमें योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और चयन होने पर उन्हें एक लाख रुपये से ज्यादा का वेतन मिलेगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SHSB की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाना होगा। पात्रता की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
इन पदों के लिए योग्यता एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (MD/MS/DNB) या डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही डॉक्टर का बिहार काउंसिल ऑफ मेडिकल रजिस्ट्रेशन (BCMR) पटना, MCI या NMC में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, बल्कि एमबीबीएस और पीजी के अंकों की मेरिट के आधार पर सीधा चयन किया जाएगा।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| एनेस्थेटिस्ट | 132 |
| पीडियाट्रिशियन | 115 |
| गायनकोलॉजिस्ट | 94 |
| एमडी मेडिसिन/फिजिशियन | 60 |
| जनरल सर्जन | 27 |
| ऑर्थोपेडिक सर्जन | 22 |
वेतन की बात करें तो MD/MS/DNB योग्यता वाले डॉक्टरों को जिला मुख्यालय में पोस्टिंग मिलने पर 1,00,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। अगर पोस्टिंग जिला मुख्यालय के अलावा किसी अन्य स्थान पर होती है, तो वेतन 1,20,000 रुपये प्रति माह होगा। यह नियुक्ति शुरुआत में 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसे प्रदर्शन और फंड के आधार पर 60 वर्ष की उम्र तक बढ़ाया जा सकता है।
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, महिलाओं और बीसी/ईबीसी के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 42 वर्ष है। आवेदन के समय उम्मीदवार अपनी पसंद के अधिकतम 3 जिलों का चयन कर सकते हैं। आरक्षण का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा।