Bihar में कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षकों की नई व्यवस्था लागू, अब विषय के हिसाब से होगी नियुक्ति

Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को विषयवार शिक्षक मिलेंगे। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपलब्धता और उनकी नियुक्ति के लिए एक नया मानक तय किया है, जो 22 जून, 2026 से प्रभावी हो गया है। इस कदम

Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को विषयवार शिक्षक मिलेंगे। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपलब्धता और उनकी नियुक्ति के लिए एक नया मानक तय किया है, जो 22 जून, 2026 से प्रभावी हो गया है। इस कदम का मकसद आरटीई एक्ट 2009 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को लागू करना है ताकि बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो सके।

नई व्यवस्था के तहत अब हर कक्षा के लिए कम से कम एक शिक्षक का होना अनिवार्य होगा। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं गणित, सामाजिक अध्ययन और भाषा विषयों के लिए अलग-अलग शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षकों की तैनाती के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें वास्तविक नामांकन और विषयों की जरूरत को देखा जाएगा।

छात्रों की संख्या के आधार पर अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विभाग ने एक स्पष्ट चार्ट तैयार किया है:

छात्र संख्या शिक्षक व्यवस्था
105 छात्रों तक विज्ञान-गणित, सामाजिक अध्ययन, हिंदी और अंग्रेजी के लिए एक-एक शिक्षक अनिवार्य
105 से 140 छात्र एक अतिरिक्त अंग्रेजी शिक्षक की नियुक्ति होगी
140 से 175 छात्र एक और अतिरिक्त शिक्षक (संस्कृत या उर्दू) दिया जाएगा
175 से अधिक छात्र जरूरत के हिसाब से और शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी
120 से 180 छात्र कुल 6 शिक्षक होंगे (सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत/उर्दू)

प्रशासनिक तौर पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में प्रधानाध्यापक का पद एक ही रहेगा, लेकिन शिक्षक निर्धारण के लिए कक्षा 1-5 और 6-8 को अलग-अलग यूनिट माना जाएगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला पदाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इन नए मानकों के आधार पर काम शुरू करने का निर्देश दिया है।

इस बदलाव के बीच बिहार में शिक्षकों की बड़ी भर्ती की तैयारी भी चल रही है। साल 2026 में TRE 4.0 के तहत 46,000 से अधिक पदों पर भर्ती होने की संभावना है, जिसमें कक्षा 6 से 8 के लिए 8,583 रिक्तियां शामिल हैं।