Bihar में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, EOU ने 135 संदिग्धों पर रखी कड़ी नजर
Bihar: नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने हाई अलर्ट जारी किया है ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। यह परीक्षा 21 जून को होनी है, जि
Bihar: नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने हाई अलर्ट जारी किया है ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। यह परीक्षा 21 जून को होनी है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
EOU ने उन 135 लोगों की पहचान की है जो पहले पेपर लीक, नकल या अन्य धोखाधड़ी के मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस इन सभी संदिग्धों पर कड़ी नजर रख रही है। साथ ही, छात्रों और उनके माता-पिता के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए पेपर लीक या सफलता की गारंटी का झांसा दे सकते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहें।
प्रशासन ने साफ कहा है कि किसी भी अपुष्ट मैसेज या पोस्ट को आगे शेयर न करें, क्योंकि गलत जानकारी फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एक स्पेशल निगरानी सेल बनाया गया है। यह सेल फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सएप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पल-पल की खबर रख रहा है।
पुलिस मुख्यालय और जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों वाले शहरों के होटल और लॉज में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। छात्रों की मदद के लिए EOU ने एक विशेष व्हाट्सएप नंबर 9031829067 और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया है, जिस पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी जा सकती है।