Bihar के आयुष भालोटिया ने NEET में हासिल किया AIR-4, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
Bihar: बिहार के नवादा जिले के रहने वाले आयुष भालोटिया ने NEET UG 2026 परीक्षा में देशभर में चौथा स्थान (AIR-4) हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी कामयाबी पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें सोशल
Bihar: बिहार के नवादा जिले के रहने वाले आयुष भालोटिया ने NEET UG 2026 परीक्षा में देशभर में चौथा स्थान (AIR-4) हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी कामयाबी पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए बधाई दी है। आयुष ने 720 में से 710 अंक प्राप्त किए हैं।
आयुष भालोटिया नवादा जिले के वारिसलीगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी तैयारी राजस्थान के कोटा से की थी। आयुष ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई के लिए एक अनुशासित रूटीन का पालन करते थे और क्लास की पढ़ाई के अलावा रोजाना 5 से 7 घंटे खुद से पढ़ाई (self-study) करते थे। उनका सपना AIIMS Delhi से MBBS की पढ़ाई करना है।
National Testing Agency (NTA) द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक, इस साल कुल 11.21 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल और AYUSH जैसे कोर्स के लिए क्वालीफाई हुए हैं। बिहार के अन्य छात्रों ने भी इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।
- रिया रंजन ने AIR 6 रैंक हासिल की।
- रविकान्त दिवाकर को AIR 55 मिला।
- आदित्य कुमार ने AIR 73 रैंक प्राप्त की।