Bihar के नवगछिया में ई-रिक्शा से करंट लगने से मासूम की मौत, चार्जिंग पर लगा था टोटो
Bihar/Bhagalpur: नवगछिया के रंगरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के वैसी गांव में चार्जिंग पर लगे एक ई-रिक्शा (टोटो) से करंट लगने की वजह से एक मासूम बच्चे की जान चली गई। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ
Bihar/Bhagalpur: नवगछिया के रंगरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के वैसी गांव में चार्जिंग पर लगे एक ई-रिक्शा (टोटो) से करंट लगने की वजह से एक मासूम बच्चे की जान चली गई। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग बिजली के उपकरणों को लेकर डरे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा हुआ था, तभी मासूम बच्चा उसके संपर्क में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि बच्चे को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों के बीच इस घटना को लेकर काफी दुख है। चार्जिंग के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।