Bihar में दिल्ली NCR की तर्ज पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, पटना से 4 रूट पर जुड़ेंगे 16 शहर

Bihar: बिहार की राजधानी पटना अब दिल्ली NCR की तरह हाई-स्पीड रैपिड रेल से जुड़ेगा। राज्य सरकार ने पटना को नमो भारत कॉरिडोर का सेंटर बनाने की तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत पटना से चार अलग-अलग दिशाओं में रैपिड रेल चलाने

Bihar: बिहार की राजधानी पटना अब दिल्ली NCR की तरह हाई-स्पीड रैपिड रेल से जुड़ेगा। राज्य सरकार ने पटना को नमो भारत कॉरिडोर का सेंटर बनाने की तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत पटना से चार अलग-अलग दिशाओं में रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव है, जिससे राज्य के कई बड़े शहरों के बीच सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा।

बिहार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में इस प्रोजेक्ट के लिए Detailed Project Report (DPR) और Alternative Analysis Report (AAR) तैयार करने की मंजूरी दे दी है। शुरुआती चरण के लिए 31.59 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) को सौंपी गई है, जिसने दिल्ली-मेरठ RRTS का काम किया है।

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से पटना और अन्य शहरों के बीच की दूरी समय के हिसाब से काफी कम हो जाएगी। अनुमान है कि ट्रेन की रफ्तार 160 kmph तक होगी, जिससे पटना से जुड़े शहरों तक का सफर 40 से 60 मिनट के भीतर पूरा हो सकेगा। इससे न केवल ट्रैफिक कम होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

प्रस्तावित रूट जुड़ने वाले मुख्य शहर/रास्ते
पटना – मुजफ्फरपुर सोनपुर और हाजीपुर
पटना – बेगूसराय फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा और बरौनी
पटना – आरा दानापुर और बिहटा
पटना – गया मसउरही और जहानाबाद

यह रैपिड रेल नेटवर्क कुल 8 जिलों के 16 शहरों और कस्बों को आपस में जोड़ेगा। इनमें पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, वैशाली, सारण, जहानाबाद, गया और भोजपुर शामिल हैं। फिलहाल DPR तैयार की जा रही है, जिसमें स्टेशनों की लोकेशन, तकनीकी व्यवहार्यता और कुल लागत का ब्योरा होगा। रिपोर्ट फाइनल होने और मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।