Bihar के राजगीर में शादी से इनकार पर प्रेमिका को बाइक से 100 मीटर तक घसीटा, आरोपी अमीन निकला

Bihar/Nalanda : नालंदा जिले के राजगीर में एक युवक ने शादी के विवाद में अपनी प्रेमिका के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी ने युवती को चलती बाइक से पकड़कर करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटा. इस पूरी घटना का वीडियो सोश

Bihar/Nalanda : नालंदा जिले के राजगीर में एक युवक ने शादी के विवाद में अपनी प्रेमिका के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी ने युवती को चलती बाइक से पकड़कर करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद इलाके में काफी चर्चा है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जुलाई के आखिरी हफ्ते की है. आरोपी युवक नवादा जिले के नारदीगंज में अमीन के पद पर काम करता है. बताया जा रहा है कि युवती ने जब शादी की जिद की और आरोपी ने इनकार कर दिया, तो विवाद बढ़ा और उसने युवती को बाइक से घसीट दिया. जब स्थानीय लोगों की भीड़ ने आरोपी को पकड़ा, तो उसने अपनी पहचान छिपाने और लोगों को गुमराह करने के लिए युवती को अपनी पत्नी बताया.

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की. पीड़ित युवती ने नवादा के नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामला प्राथमिक तौर पर शादी के विवाद से जुड़ा है. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होते ही दोषी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.