Bihar के नालंदा में खौफनाक घटना, ससुर और बेटे-बहू की मौत, 4 साल के बच्चे की बची जान
Bihar/Nalanda: नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। इस घटना में ससुर, बेटा और बहू की जान चली गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। इस दर्
Bihar/Nalanda: नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। इस घटना में ससुर, बेटा और बहू की जान चली गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद और कथित अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ सामने आया है। हिलसा के DSP सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ससुर दिलेंद्र तांती और बहू गौरी देवी के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद था। इसी कलह के चलते परिवार में यह आत्मघाती कदम उठाए गए।
घटनाक्रम की जानकारी देते हुए चंडी थाने के इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले छोटे बेटे पुरुषोत्तम तांती ने पारिवारिक तनाव के कारण फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते उन्हें बचा लिया और निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। इसके कुछ समय बाद बड़े बेटे रंजीत तांती और उसकी पत्नी गौरी देवी ने सल्फास की गोलियां खा लीं। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
जब यह सब हो रहा था, तब घर पर अकेले मौजूद पिता दिलेंद्र तांती ने भी छत पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस बीच दंपत्ति ने अपने 4 साल के बेटे प्रिंस को भी जहर देने की कोशिश की थी, लेकिन बच्चे ने जहर की गोली फेंक दी, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। कुछ स्थानीय चर्चाओं में आर्थिक तंगी को भी कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।