Bihar की प्रगति राज ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी प्रगति राज ने खेल की दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने पंजाब के Lovely Professional University (LPU) में आयोजित 2026 सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पद

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी प्रगति राज ने खेल की दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने पंजाब के Lovely Professional University (LPU) में आयोजित 2026 सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रगति ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की और लगातार दूसरी बार नेशनल चैंपियन बनीं।

प्रगति राज बिहार की पहली ऐसी महिला मुक्केबाज बन गई हैं जिन्होंने लगातार दो राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं। इससे पहले उन्होंने 2025 में भी यह गोल्ड मेडल जीता था। बेहतर ट्रेनिंग के लिए वह दिल्ली गई हुई थीं। उनके पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जिनसे उन्हें काफी प्रेरणा मिली। मुजफ्फरपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव रणवीर कुमार अमर और कोच बबलू देव ने उनकी इस शानदार जीत की पुष्टि की है।

बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन की महासचिव स्मिता कुमारी और चेयरमैन राजीव कुमार सिंह ने प्रगति समेत सभी पदक विजेताओं, उनके कोच और माता-पिता को बधाई दी है। उन्होंने राज्य के युवा मुक्केबाजों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस चैंपियनशिप में बिहार का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा और राज्य ने कुल चार पदक जीते।

प्रगति के अलावा बिहार के अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीते हैं। औरंगाबाद की नित्या पांडे ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि भागलपुर के वीर और मुंगेर के लकी ने कांस्य पदक जीतकर सूबे का मान बढ़ाया।