Bihar के Muzaffarpur में पुलिस वर्दी पहनकर दरोगा ने किया तलवारबाजी का करतब, वीडियो वायरल
Bihar/Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के कांटी इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने एक दरोगा मुहर्रम के जुलूस के दौरान हाथ में तलवार लेकर करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अ
Bihar/Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के कांटी इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने एक दरोगा मुहर्रम के जुलूस के दौरान हाथ में तलवार लेकर करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे इस पुलिस अधिकारी का नाम मो. खान उर्फ मुस्तकीम है। वर्दी में इस तरह की हरकत को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि पुलिस विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की है या संबंधित अधिकारी पर कोई कार्रवाई की गई है।
बता दें कि मुहर्रम के मौके पर इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन काफी सतर्क था। 24 जून 2026 को कांटी और पानापुर करियात में एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला गया था। उस दौरान माहौल बिगाड़ने वाले लोगों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। साथ ही, 25 जून को पुलिस ने कल्याणपुर में डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए दो डीजे भी जब्त किए थे।