Bihar के मुजफ्फरपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई की जांता से कूचकर की हत्या, पत्नी के संबंध को लेकर था विवाद

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की जांता (पत्थर) से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा चौक के पास रव

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की जांता (पत्थर) से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा चौक के पास रविवार सुबह घटित हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 40 वर्षीय संतोष महतो के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई अशोक महतो है। बताया जा रहा है कि अशोक महतो को अपनी पत्नी और बड़े भाई संतोष के बीच अवैध संबंधों का शक था। इसी शक के चलते दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर अशोक ने संतोष के सिर पर जांता से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

कुछ रिपोर्ट्स में इस पूरी घटना को पारिवारिक कलह का नतीजा भी बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके।